फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में आर्या को मिला पहला स्थान

Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती महाविद्यालय सलेमपुर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा आर्या दुबे को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य एवं अवधेश दुबे ने पुरस्कृत किया। कुश्ती में जिलाजीत प्रथम, 100 मीटर दौड़ में आशीष,100 मीटर रिले रेस में प्रवीन, 50 मीटर दौड़ में विनय, क्विज में दीक्षा दीक्षित, रस्साकसी में अशोका ग्रुप, कबड्डी में बुद्धा  ग्रुप।

वालीबाल में टैगोर ग्रुप, लंबी कूद व भाला फेंक में शिवम सिंह और क्रिकेट में टैगोर ग्रुप ने बाजी मारी। 100 और 50 मीटर रिले रेस में मनीषा, मेहंदी में श्रद्धा व रिशू, रंगोली में भावना मिश्रा, रस्साकसी व कबड्डी में चाणक्य ग्रुप, लंबी कूद में श्रद्धा सिंह, खो-खो में चाणक्य ग्रुप और बैडमिंटन में सोनी व नेहा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रबंधक सचिन दुबे ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी तरह हर वर्ष किया जाएगा। प्राचार्य मनोज त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें