फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए 30 तक कर सकेंगे आवेदन

सार

तालग्राम में केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना की आवेदन तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अब 11वीं-12वीं के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इससे विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालग्राम। विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक ईएमआईएएस पोर्टल या इंस्पायर मानक मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अब इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की करने की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।

खास बात यह है कि इस बार 11 वीं और 12 वीं के भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
999999999999999999999999999999999

तकनीकी भूमिकाओं से प्रबंधकीय दृष्टिकोण भी अपनाएं

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन वेबिनार


संवाद न्यूज एजेंसी



तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गुरुवार को तकनीकी भूमिकाओं से प्रबंधकीय नेतृत्व की ओर, निर्माण, रियल एस्टेट, अवसंरचना एवं परियोजना क्षेत्र में अवसर विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को एनआईसीएमएआर के एकेडमिशियन एवं रिसर्चर डॉ. प्रवीण कुमार टीआर ने संबोधित किया।
विज्ञापन




डॉ. प्रवीण कुमार टीआर एनआईसीएमएआर के इनोवेशन एवं इन्क्युवेशन सेंटर के अध्यक्ष हैं तथा विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान के साथ प्रबंधकीय दृष्टिकोण अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्रीडी प्रिंटर और रोबोटिक्स का उपयोग निर्माण और अवसंरचना परियोजनाओं में कैसे किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि तकनीकी भूमिकाओं से प्रबंधकीय नेतृत्व की ओर बढ़ने से निर्माण, रियल एस्टेट और परियोजना क्षेत्र में कॅरिअर के नए अवसर खुलते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने की। इस अवसर पर सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के सहायक प्राध्यापक अरस्तु गौतम, मुकुल सक्सेना तथा छात्रा वैष्णवी मिश्रा ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने इस वेबिनार को कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें