फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पशु क्रेडिट कार्ड योजना अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पीएम की पशु क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधकों की लापरवाही से फाइलें बैंकों में डंप हैं। इससे आवेदक इधर-उधर भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पशु क्रेडिट कार्ड शुरू कराई गई थी। इसके तहत पशुपालकों को बिना गारंटी कम ब्याज दर पर एक लाख 60 हजार रुपये का कर्ज देकर स्वावलंबी बनाया जाना है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते विकास खंड तालग्राम के पशुपालक इस लाभ से वंचित हैं।
पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल का कहना है कि पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिलने के लिए 200 आवेदन पत्रों को बैंक शाखाओं में जमा करा दिए गए हैं। शाखा प्रबंधक पशु क्रेडिट कार्ड बना नहीं रहे हैं। वहीं शाखा प्रबंधकों का कहना है कि अभी उच्चाधिकारियों का आदेश नही मिला है। निर्देश मिलते ही कार्ड बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोले पशुपालक
बिचपुर्वा के किसान वीरेंद्र कुमार ने बताया पशु क्रेडिट कार्ड के लिए तीन माह से आवेदन पत्र जमा है। तब से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा और पशु अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है।
मवैइया के रामनिवास ने बताया ने बताया कि सरकार ने पशुपालकों की सुविधा के लिए योजना की घोषणा तो कर दी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें