फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशब्द बोलने से सफाईकर्मी खफा, ब्लाक परिसर में किया हंगामा, बीडीओ और एडीओ पंचायत पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बीडीओ और एडीओ पंचायत पर सफाईकर्मियों ने अभद्रता का आरोप लगाकर ब्लाक में हंगामा किया। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कई लोगों का मानदेय रोक रखा है। मांगने पर अधिकारी अपशब्द बोलते हैं।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक की 90 ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय पहुंचकर मानदेय की मांग को लेकर हंगामा किया। इन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ और एडीओ पंचायत अपने चहेते कर्मचारियों को मानदेय दे रहे हैं। इनसे कार्यालय में बैठा कर काम कराया जाता है। सफाई के लिए गांवों में नहीं भेजा जाता है। उन्हें अप्रैल माह से मानदेय नहीं मिला है। सचिव और प्रधान से हाजिरी बनवा कर लाने पर फेंक दी जाती है। इसे जमा नहीं किया जाता। बीडीओ और एडीओ पंचायत से मानदेय के लिए कहने पर अपशब्द कहने लगते हैं। कार्यालय से भगा देते हैं। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों ने भी एडीओ पंचायत पर अभद्रता का आरोप लगाया।
इस मौके पर प्रेमवती, आशा देवी, गिन्नी, संतोष कुमारी, कांती, मधु, गीता, अभिनंदन, महावीर, रामबेटी, सुशील कुमार, शालू समेत अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। वहीं एडीओ पंचायत आरपी गुप्ता का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए टाइट होने पर यह आरोप लगाने लगते हैं। किसी ने भी अपशब्द नहीं कहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें