जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खेली
जा रही परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दो
दिवसीय आयोजन के पहले दिन खेली गई कई प्रतियोगिताओं में छिबरामऊ के
खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में जलालाबाद
के अनमोल और बालिकाओं में तालग्राम की सुनीति प्रथम स्थान पर रहीं। 100
मीटर दौड़ में छिबरामऊ के प्रियांशु, 200 मीटर दौड़ में नगर के सोहेल, 200
मीटर एवं 100 मीटर बालिकाओं की दौड़ में तालग्राम की सुनीति प्रथम स्थान पर
रहीं।
कबड्डी में गुगरापुर को हराकर छिबरामऊ की टीम ने जीत हासिल की।
सुलेख प्रतियोगिता उमर्दा के विकास राजपूत ने जीती। लंबी कूद बालकों में
हसेरन के गौतम और सौरिख की आशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्व माध्यमिक
स्तर पर सौ मीटर व दो सौ मीटर की दौड़ में छिबरामऊ के मोहित प्रथम स्थान पर
रहे।
बालिकाओं में सौ व दो सौ मीटर की दौड़ में उमर्दा की पूनम ने बाजी
मारी। 400 मीटर की दौड़ में छिबरामऊ के अनूप कुमार ने सबसे तेज दौड़ लगाकर
प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में एक बार फिर छिबरामऊ के
सुमित कुमार ने बाजी मारी।
मानचित्र प्रतियोगिता में हसेरन की सुनैना
शाक्य, गोला फेंक में उमर्दा के चंदन और उमर्दा की ही संगीता ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिकाओं की दौड़ में छिबरामऊ की रागिनी ने
प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में अकबरपुर, छिबरामऊ की टीम ने बाजी मारी।
उध्ार, प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान 100 मीटर की
बालकों की दौड़ का मुख्य अतिथि शुभारंभ कर रहे थे। खिलाड़ी ट्रैक प्वाइंट
पर दौड़ के इंतजार में खड़े थे। तभी अचानक कुछ टीचरों ने एक छात्र को बाहरी
बताकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद बीएसए रामकरन यादव ने उस खिलाड़ी
से स्कूल और उसका नाम पूछा।
वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसके साथ आए
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदौरियन पुर्वा के प्रधानाध्यापक रामनरेश राठौर से
बीएसए ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जिस छात्र को दौड़ से बाहर किया
गया है वह स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। उसका नाम सीपू पुत्र सुधीश
सक्सेना है।
उनके स्कूल में 32 छात्र पंजीकृत हैं। उन्होंने उस छात्र का
एसआर नंबर भी बताया। इसके बाद भी उसे खेल में शामिल नहीं किया गया। उलटे
अफसरों ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई की चेतावनी दे डाली, जिससे वह सहम गए।