फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सराय सुंदर गांव में ब्रह्मदेव मंदिर के चबूतरे पर अनशन कर रहे युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस जब युवक को अस्पताल ले जाने लगी तो लोगों ने विरोध किया। युवक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय सुंदर गांव में चिह्नित जमीन पर पंचायत घर निर्माण व सरकारी जमीन से कब्जे हटाने की मांग को लेकर अनुराग द्विवेदी 15 दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर एसडीएम देवेश कुमार गुप्त, सीओ शिव कुमार थापा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। इसका क्षेत्र के चंद्रशेखर, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, ओम दुबे, ओमशिव द्विवेदी, सुनील कुमार दुबे व कुलदीप दुबे ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
पुलिस ने अनुराग द्विवेदी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आठों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में अनशनकारी का शुगर लेवल बढ़ गया था। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें