फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी से टकराईं दो कारें, चार घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज) । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में यूपीडा सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक से मंगलवार देर रात दो अन्ना मवेशियों से एक-एक कर दो कारें टकरा गईं। दो गोवंशों की मौके पर मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज ओमेक्स सिटी फ्लैट नंबर-1104 निवासी शत्रुघ्न (30) पुत्र शंकरलाल दिल्ली से अकेले लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 174 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के जलखरिया मछैया गांव के बीच एक्सप्रेसवे पर दो अन्ना मवेशी आ गए। घने कोहरे में तेज रफ्तार कार मवेशी से टकरा गई। हादसे में यह घायल हो गए। मवेशी की मौत हो गई। दूसरा मवेशी भाग खड़ा हुआ। इससे दिल्ली के नजबगढ़ सीआरपीएफ कैंप 67सी निवासी विजय कुमार दास (30) पुत्र गनेश्वरदास की कार टकरा गई। यह दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे।
कार में विजय के साथ मोहम्मद हारुन (25) पुत्र जमालुद्दीन, विमलादेवी (58) पत्नी धनपाल के अलावा दो लोग और थे। विजय, हारुन व विमला घायल हो गईं। गोवंश ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसएसआई सोबरन सिंह, एनसीसी व यूपीडा गश्ती दल ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा। क्षतिग्रस्त कारों को टोल प्लाजा पर क्रेन की मदद से खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो घंटे रही जाम की स्थिति
हादसे के बाद यूपीडा गश्ती दल ने मृतक गोवंशों के कारण अस्थायी अवरोध लगा कर आगरा-लखनऊ साइड की दो लेनों को बंद कर दिया। इससे कोहरे में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मवेशियों को हटवाने के बाद ही वाहन फर्राटा भर सके।
सुरक्षा जाल टूटा, एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे मवेशी
एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल कर सामने आ रही है। 174 किलोमीटर से कुछ दूरी पर मछैया गांव के समीप सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग टूटी पड़ी है। इससे एक्सप्रेसवे पर पहुंचे अन्ना मवेशी हादसों का सबब बन रहे हैं। भवनियापुर, अमोलर अंडरपास, शकरहनी, गोवा के सामने सुरक्षा जाल टूटा है। कार्यदाई संस्था इफ्कान सही नहीं करा रहा है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें