फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जिंदगी की जंग हार गया अभिलाष

Fri, 01 May 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत के कहर की बलिबेदी पर एक और किसान कुर्बान हो गया। गेहूं कटवाने के बाद नुकसान के सदमे के चलते ब्रेन हैमरेज के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसान ने आखिकार सातवें दिन दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला अंधामोड़ सरायमीरा निवासी अभिलाष मिश्रा (42) की गांव पहलवानगंज में खेती है। हजारों रुपये के कर्ज के नीचे दबे अभिलाष की सारी फसल नष्ट हो गई थी। 25 अप्रैल की दोपहर अभिलाष ने गेहूं की कटाई कराई। इस दौरान फसल को हुए नुकसान के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।

कानपुर के हैलट अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान सातवें दिन शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक किसान के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बेटी का पांच साल से दिल्ली के एम्स हास्पिटल में कैंसर का उपचार चल रहा है। चार मई को उसकी एम्स में ओपीडी होनी है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुनील शुक्ला घटना के बाद लेखपाल अमित मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीएम विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। डीएम ने घटना पर दुख जताया और कहा कि पीड़ित परिवार की मदद के साथ ही कैंसर पीड़ित बच्ची के उपचार के लिए भी मदद कराएंगे।

एडीएम रमेश चंद्र यादव ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रशासन किसानों के परिवार के साथ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख, सपा के कन्नौज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जानकारी सांसद डिंपल यादव व सीएम के निजी सचिव को दी जा चुकी है। सीएम विवेकाधीन कोष के अलावा भी आर्थिक मदद कराएंगे।

मेधावी छात्रा है किसान की बेटी
कन्नौज। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक किसान अभिलाष की बेटी मेधावी छात्रा है। हुमैरा मिल्ली गर्ल्स इंटरकालेज में भी वह अपने क्लास की टापर छात्रा है। बीते दिनों कानपुर के मंडलायुक्त मो. इफ्तखारुद्दीन, डीएम, एडीएम समेत अन्य अफसरों ने उसकी प्रतिभा की सराहना की थी। विज्ञान प्रदर्शन में उसके हेलीकाप्टर के प्रतीक को कमिश्नर ने अव्वल रहने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें