फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों ने बनाई उग्र आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठे बहवलपुर के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जल निगम के अधिशासी अभियंता मंगलवार को भी अनशनकारियों से वार्ता करने बहवलपुर नहीं पहुंचे। फोन से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि लंबे समय से शासन से बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। छिबरामऊ में पेयजल व्यवस्था के लिए एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू कराए जाएंगे। वहीं अनशनकारियों ने उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्दोष जौहरी ने बताया कि विभागीय व्यस्तता के चलते वार्ता के लिए बहवलपुर नहीं पहुंच पा रहे हैं। नगर पालिका परिक्षेत्र के बहवलपुर में नए नलकूप की स्थापना के साथ ही चार के रीबोर के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, एसडीएम देवेश गुप्ता व नगर पालिका परिषद को पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए भेजे गए एस्टीमेट की प्रतियां उपलब्ध करा दी गई हैं। शासन से बजट स्वीकृत कराने के लिए पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से भी कहा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगर के पूर्वी बाईपास तक फोरलेन निर्माण के दौरान इंदिरा नगर के सामने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा जा चुका है। बजट न होने के बाद भी जल निगम छोटे मोटे कार्यों को पूरा करने में लगा हुआ है। इसके अलावा 22 करोड़ से तैयार हुई छिबरामऊ पुनर्गठन पेयजल योजना की खामियां को दूर कर शीघ्र ही शुरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं नलकूप की मांग को लेकर बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में 35 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की। 25 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू करने वाले रामनरेश शाक्य उर्फ बाबाजी ने कहा कि बहवलपुर के दोनों वार्डों की उपेक्षा की जा रही है। पेयजल समस्या के निराकरण के लिए अभी तक ठोस पहल नहीं शुरू हुई। आंदोलन के अगुवा हरिशरण शाक्य ने कहा कि दोनों वार्डों के लोग क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचें। इससे कि आंदोलन को और धार दी जा सके। अनशन के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी जारी रहा। समाजसेवी अमित शाक्य, जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, सभासद अरुण कुमार यादव उर्फ टिंकी, भूरे यादव, ओमनारायन शाक्य, अजीत कुमार शाक्य, विवेक सविता, अयूब खान, बबलू यादव, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, बादाम सिंह शाक्य व गिरीश चंद्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें