फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

233 बीडीसी सदस्यों ने नहीं ली शपथ

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के सभी आठ ब्लाकों में भाजपाई प्रमुखों को जिलास्तरीय अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज्यादातर आयोजन निजी जगह हुए। ब्लाक प्रमुखों ने 668 बीडीसी में 443 सदस्यों को शपथ दिलाई। 233 बीडीसी ने शपथ नहीं ली।
विज्ञापन

जिले में 676 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें आठ सदस्य ब्लाक प्रमुख चुन लिए जाने से इनकी संख्या 668 हो गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी जगह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। यहां समितियों का गठन होना था। पहली बैठक औपचारिकता बनकर रह गई।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ नहीं ली। यह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव के विद्यालय में बने रहे। मंगलवार को 55 क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव के विद्यालय में पहुंचे। यहां सुंदरकांड में भाग लिया। इन सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने बताया कि पहले उनके हाथ से छीनकर पर्चा फाड़ दिया गया। बाद में नामांकन नहीं करने दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। इससे पहले भी भाजपा की सरकार आई थी। तब भी वह एक वोट से चुनाव जीती थीं। इस बार जो हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे नाराज 55 क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।
सदर ब्लाक
प्रमुख नहीं, पीडी ने दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शहर के निजी गेस्ट हाउस में हुआ। यहां परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने रामू कठेरिया उर्फ चीमा को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने ही 53 बीडीसी को शपथ दिलाई। किसी वजह से रामू कठेरिया ने यह अनुरोध परियोजना निदेशक से किया था। यहां 93 बीडीसी सदस्यों में 53 को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, समीर पाठक छोटू, सौरभ कटियार, अखिलेश राठौर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पवन त्रिवेदी, आरएस कठेरिया आदि रहे।
गुगरापुर ब्लाक
प्रमुख ने 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई
ब्लाक में संदीप चतुर्वेदी को कृषि उपनिदेशक आरएन सिंह ने ब्लाक प्रमुख की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। छह क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ लेने नहीं आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, भाजपा नेता चितवन पाठक, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, विवेक पाठक, उदय नारायण, रामशंकर लोधी, श्यामप्रताप भदौरिया, गोपाल त्रिपाठी आदि रहे।
जलालाबाद ब्लाक
प्रतिभा दोहरे ने ली प्रमुख पद की शपथ
जलालाबाद के कोल्ड स्टोरेज परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिभा दोहरे को दिव्यांग जन अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 30 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण में कस्बा सहित क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छिबरामऊ ब्लाक
प्रमुख ने 60 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई
तालग्राम रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में आयोजन हुआ। जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने सुषमा पाल को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने 60 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, सांसद सुब्रत पाठक के भाई प्रसून पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, इनके पति ओमकार शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख पति बादाम सिंह, राहुल पाल, अरवेश पाल, पूर्व जिपंस सतीश चतुर्वेदी व जितेंद्र शाक्य उर्फ जीतू, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह चौहान, देवेंद्र दुबे, मुनीश मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तालग्राम ब्लाक
17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ नहीं ली
ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह को भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां 17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ नहीं ली। इस दौरान एसडीएम देवेश कुमार गुप्त, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, इतेंद्र सिंह राजपूत, योगेंद्र भदौरिया, वीर सिंह भदौरिया आदि रहे।
सौरिख ब्लाक
82 में से 58 सदस्य शपथ लेने पहुंचे
खड़िनी ब्लॉक मुख्यालय पर उपायुक्त श्रम रोजगार दयाराम यादव ने ब्लॉक प्रमुख कपूरी देवी बाथम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे। ब्लॉक मुख्यालय पर 82 में से 58 सदस्य ही शपथ लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान समीर पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विधायक कैलाश राजपूत, मुकेश पाठक, राघव दुबे, ओमी चौबे आदि रहे।
हसेरन ब्लाक
25 सदस्यों ने समारोह से दूरी बनाई
ब्लॉक सभागार में बीडीओ नरेंद्र सिंह यादव ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य को शपथ दिलाई। इसके बाद 35 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। 25 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। यहां विकास कार्य कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, विधायक कैलाश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति पुष्पेंद्र शाक्य, जिपंस नेहा त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, भरत पाल सिंह, दिलीप त्रिपाठी, रामचंद्र शाक्य, राजीव प्रताप राणा, राजेश शाह, नीरज राजपूत, शैलेंद्र द्विवेदी आदि रहे।
उमर्दा ब्लाक
ब्लाक प्रमुख को चांदी का मुकुट पहनाया
उमर्दा के ग्रीशानंद डिग्री कालेज में ब्लाक प्रमुख व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अध्यक्षता विधायक कैलाश राजपूत ने की। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा को समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अजय वर्मा ने सौ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजय को समर्थकों ने माला व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें