कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने गांव में तैनात रहे जन स्वास्थ्य रक्षकों व स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बहाल करने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर युक्त राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वालेश चंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि जन स्वास्थ्य रक्षकों व स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली की मांग पहले से होती रही है। यह मुद्दा शासन में विचाराधीन है। लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी को लेकर पूरे प्रदेश में एसोसिएशन की ओर से ग्राम प्रधानों का समर्थन मिलने लगा है। ग्राम प्रधानों ने हस्ताक्षर कर जन स्वस्थ्य रक्षकों को बहाल करने की पैरवी की है। हस्ताक्षर अभियान में तीस से अधिक ग्राम प्रधानों ने हस्ताक्षर किए हैं।