फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जेसीबी ने ढहाया कब्जा, दुकानें हटवाईं

विज्ञापन
मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। रेलवे ने मंगलवार को अभियान चलाकर स्टेशन के पास से अवैध निर्माण ढहा दिया। दुकानों को हटवा दिया गया। दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर कई सालों से लोग पक्की दुकानों का निर्माण कराकर कब्जा किए थे। कई दुकानदारों ने खोखे रख लिए थे। विभाग का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इस पर मंगलवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश चंद्र्र, अनिल कुमार रेलवे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश चंद्र ने बताया कि दोबारा किसी ने रेलवे की जमीन पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें