फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल से दिनभर रहा अफरातफरी का माहौल

Sat, 17 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
धरना देते भाजपार्ई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालू खनन के पट्टे को लेकर शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक अफरा- तफरी का माहौल रहा। पूरा परिसर पुलिस छावनी बना रहा। इस दौरान भाजपाइयों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शासनादेश का हवाला देते हुए जानबूझकर टेंडर नहीं खोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आईटी ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, रामा कांटेक्शन ने अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह से 12 बजे के बाद टेंडर खोलने का अनुरोध किया। आरोप है कि एडीएम ने कहा कि अभी अवध कांट्रेक्शन के ठेकेदार को आना है। इस पर तीनों ठेकेदारों ने कहा कि उनके कागज लौटा दिए जाएं। एडीएम ने मना कर दिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। भाजपा के तिर्वा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अनुराग तिवारी, अशोक सिंह, रावेंद्र कटियार, सौरभ कटियार, विपुल दुबे, अंकित दुबे, विशाल दुबे आदि ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया को जानबूझकर रोका जा रहा है। जबकि शासनादेश में 9 से 11 बजे के बीच टेंडर डालने की बात कही गई है। 12बजे के बाद टेंडर खोले जाने हैं।

आरोप है कि ठेकेदारों ने एडीएम से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक से मोबाइल पर बात कराने का प्रयास किया। एडीएम ने मना कर दिया। इस पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष खुद कलक्ट्रेट पहुंचे। उनकी एडीएम के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन


नौ घाटों में डाले गए खनन के तीन टेंडर
कलक्ट्रेट में खनन को लेकर हुए बवाल के शांत होने के बाद साढ़े तीन बजे के करीब टेंडर खोले गए। नौ घाटों के लिए सिर्फ तीन टेंडर निकले। यह तीनों टेंडर अलग-अलग घाटों के लिए डाले गए हैं। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, खनन अधिकारी हवलदार यादव ठेकेदार रावेंद्र कटियार, अनुराग तिवारी, जीतू तिवारी की मौजूदगी में टेंडर खोले गए टेंडरों में आईटी ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, रामा कांस्ट्रक्शन का अलग-अलग घाटों के लिए टेंडर निकला। टेंडर खुलने के बाद उनके कागजातों को जांचा गया। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि नौ घाटो में तीन घाटों के लिए एक-एक टेंडर डाला गया। जिनके कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ठेकेदार ने नहीं डाला टेंडर
टेंडर प्रक्रिया के दौरान भारी हंगामे को देखते हुए लखनऊ के ठेकेदार नौशाद अली टेंडर नहीं डाले। टेंडर डालने से मना किए जाने पर अफसरों ने उसे पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन वह किसी भी अफसर की बात से संतुष्ट नहीं हुए और उसने अपर जिलाधिकारी को लिखित पत्र देकर टेंडर प्रक्रिया से हटने की बात कही।

पीडब्लूडी विभाग में पहले हो चुका बवाल
टेंडर की प्रक्रिया कन्नौज में लगातार सुर्खियां बनती जा रही हैं। करीब एक माह पहले पीडब्लूडी विभाग में डाले गए टेंडर के दौरान भाजपाई-सपाई आमने सामने हो गए थे। इस दौरान जमकर मारपीट होने के अलावा कागजातों को भी तहस-नहस कर दिया गया था। मामले में कई लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

लखनऊ के ठेकेदार की मंत्री के भाई से नजदीकी की रही चर्चाएं
टेंडर प्रक्रिया के हुए बवाल में लखनऊ के ठेकेदार के टेंडर डालने के पीछे भाजपा के एक कद्दावर मंत्री के भाई का समर्थन मिलने की चर्चाए रही। चर्चा रही कि उनके इशारे पर ही उसने ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लिया और आज मामला बिगड़ जाने पर शासन से उनके द्वारा ही सुरक्षा प्रदान कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें