घर को जाते बीमार स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालयों में बच्चों का उपचार करने पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर बीमार बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचा रही है। यहां उपचार के बाद बच्चों को उनके घर एंबुलेंस चालक छोड़ने जाते हैं। बीमार बच्चों को घर भेजने में स्वास्थ्य विभाग की टीम लापरवाही कर रही है। जबकि सीएमओ का आदेश है कि टीम बच्चों को छोड़ेगी।
स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खबरामऊ पहुंचकर बच्चों का उपचार किया। इस दौरान अंजली, राखी, मोहन, कल्पना की हालत गंभीर होने पर डा. प्रेम चंद्र बच्चों को एंबुलेंस कार से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों को वरिष्ठ चिकित्सकों को दिखाकर दवा दिलाई। शाम चार बजे डाक्टर व अन्य स्टाफ अपने - अपने घर चले गए। बीमार बच्चों को एंबुलेंस चालक के सुपुर्द कर दिया और कहा बच्चों को उनके घरों तक पहुंचा दें।
इस बारे में सीएमओ का निर्देश है कि स्वास्थ्य टीम स्कूली बच्चों का बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के बाद घर तक छोड़ेगी। इसके उल्टा यहां चिकित्सक व स्टाफ बच्चों को बेसहारा छोड़कर घर चले जाते है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि अगली बैठक में चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बच्चों को वापस घर छोड़ने तक स्टाफ मौजूद रहेगा।