फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन सदैव सुरक्षित चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वाहन चलाते समय सदैव सावधानी रखें। आपके साथ कई जिंदगी सफर कर रही है। इसलिए सावधानी पूर्वक ही वाहन चलाए क्योंकि परिवार को आपकी जरूरत है। यह बातें डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कही। वह रविवार को तिर्वा क्रॉसिंग स्थित यातायात माह में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। कहा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महीने भर पूरे जिले में कार्यक्रम चलेगा। हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। यातायात माह के समापन पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों अन्य पुलिसकर्मियों पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बाद में डीएम व एसपी ने यातायात प्रचार-प्रसार में लगाए गए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का संचालन एनसी टंडन ने किया गया। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार, सीओ सीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक विकास राय, एआरटीओ संजय झा, आरआई ब्रजेश पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें