फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात एक डिग्री कॉलेज में सकरावा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया और कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए हैं। युवक अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें