फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। एक महिला ने विवाहित बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बाद में उसे गायब कर देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बेटी का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी ममता देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी माया देवी (21) का विवाह 18 फरवरी 2024 को कसावा गांव निवासी अनूप कुमार के साथ किया था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति, ससुर, जेठ और परिवार के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 27 जुलाई को ससुरालियों ने बेटी के साथ मारपीट की और बाद में उसका कोई पता नहीं चला।
बेटी की ससुराल से उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी कहीं चली गई है। मौके पर पहुंचने पर उसके पहने हुए कपड़े घर में पड़े मिले। ममता देवी ने बेटी को तलाश कर ससुरालियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें