फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिल भारतीय किसान मेला पांच व छह को

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में पांच और छह नवंबर को अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी संस्थाएं अपने स्टाल लगाकर कृषि तकनीक का प्रदर्शन करने के साथ तकनीकी जानकारी एवं कृषि निवेश उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डाॅ. वीके कनौजिया ने बताया कि किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में अखिल भारतीय किसान मेला मील का पत्थर साबित होगा। प्रदर्शनी में किसानों को कृषि तकनीकी संबंधित विधाओं को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेला का मुख्य उद्देश्य पोषक अनाज-समृद्ध किसान है। किसानों की आय एवं पैदावार में वृद्धि के लिए नई प्रजातियों के बीज, पौध, जैव उर्वरक, पोषक तत्व एवं अन्य उपयोगी निवेश की उपलब्धता होगी। जिनके विषय में कृषि विशेषज्ञ ज्ञान एवं शोध पद्धति मुहैया कराएंगे।
किसानों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण, कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी तथा उच्च स्तरीय व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा। कृषि उपयोगी मशीनरी, कृषि-मौसम एवं जलवायु अनुकूल खेती, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन संबंधित व्याख्यान तथा ग्रामोद्योग सामग्री विक्रय की भी मेले में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें