फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लू को लेकर अलर्ट जारी, करें बचाव

Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कई दिनों से तापमान बढ़ा हुआ है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीएचसी ओपीडी में इलाज को आए मरीजों से सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने लू से बचाव की अपील की है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने कहा कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हीटवेव (लू) को देखते हुए ब्लॉक तालग्राम में इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। पीएचसी और आयुष्मान अरोग्य मंदिरों पर ओआरएस एवं आईवी फ्ल्यूड का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लू के कारण अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रतिदिन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों से हीटवेव (लू) की रिपोर्ट लेकर आला अफसरों को भेजी जा रही है।
-
ऐसे कर सकते हैं बचाव
-अधिक से अधिक पानी पीएं, हल्के रंग के सूती व पसीना सूखने वाले कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय चश्मे, छाता, सिर पर टोपी, गमछा व वह चप्पल का प्रयोग करें।
विज्ञापन


- खुले में कार्य करते समय चेहरा, हाथ-पैर को गीले कपड़े से ढके रहें और संभव हो तो छाते का प्रयोग करें।

- सुबह 11 से दोपहर तीन के बीच संभव हो तो धूप में निकलने से बचें। घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

- पेट में मरोड़, घमोरियां, शरीर में कमजोरी आना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई आने जैसे लक्षण सामने आएं तो पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें