पंचायत चुनाव में अवैध शराब किसी भी तरह की दिक्कतें न
पैदा कर दें, इसको लेकर आबकारी विभाग ने छापामार अभियान शुरू कर दिया है।
इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया।
वहीं शराब के साथ चार
महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश चंद्र कटियार
के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल व प्रमोद सोनकर, कप्तान सिंह
यादव, बीपी दीक्षित, आरपी दीक्षित, शिवसागर, निमीष त्रिपाठी, गुलाब चंद्र
ने ठठिया के कुरियाना स्थित गिहार बस्ती में छापा मारा।
इस दौरान 671 किलो
लहन बरामद किया गया। डब्बों में भरी मिली लहन को नष्ट कर डिब्बे फोड़े गए।
अभियान में 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। चार महिलाओं के खिलाफ
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़
दिया गया।