फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छुट्टियां शुरू, अब 16 जून को खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। अवकाश से पहले शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को गृहकार्य दिए। साथ ही भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बच्चों सलाह दी।
विज्ञापन


इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से स्कूलों के बच्चे और शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही थी। अब उन्हें कुछ दिनों के लिए निजात मिलेगी। परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश से पहले सोमवार को बच्चों से भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कुछ बातें भी बताईं। कहा गया कि तेज धूप में बाहर खेलने न जाएं, फलों का सेवन करें, घर में रहें और थकावट से बचें। छुट्टियों में पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहें। नई कक्षाओं की तैयारी के लिए होमवर्क और रिवीजन करते रहें। शिक्षक विक्रम सिंह शाक्य, गौरव पटेल, बृजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल कक्षों का निरीक्षण कर बंद करा दिया गया है। बच्चों को गर्मी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें