फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-धन के खुलवाए चार-चार खाते तभी आएंगे 15 लाख

Thu, 18 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
हसेरन के बरौली गांव में सपेरा समुदाय के नव दंपति को आशीर्वाद देते अखिलेश व सांसद डिंपल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हसेरन विकास खंड के बरौली गांव में शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। जनधन खाते में 15 लाख आने पर चुटकी लेते हुए कहा कि सपा भी लोगों को चंद्रमा पर एक-एक लोहिया आवास देगी। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को सपेरा समाज के राजूनाथ बैगा की पुत्री प्रियंका के विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिपंल यादव के साथ पहुंचे। यहां पर मौजूद सपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जनधन खातों में तीन साल के दौरान 15 लाख की धनराशि इसलिए नही आई है कि 15 लाख पाने के लिए लोगों को कम से कम चार-चार खाते जन-धन योजना में खुलवाने चाहिए थे।

अगले लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी भी भाजपा की तर्ज पर ही लोगों से वादा करेगी कि सभी को चंद्रमा पर एक-एक लोहिया आवास दिया जाएगा। उन्होंने मथुरा में सराफा व्यापारियों की हत्या कर लूट, हरदोई में हत्या, वाराणसी में दस करोड़ की डकैती, हमीरपुर में पांच लोगों की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि यूपी में डायल 100 को अपराध रोकने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन यह सरकार इसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर पा रही है। आईपीएस अफसरों को आफिस में बैठने ही नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के मुद्दे पर कहा कि इससे अच्छा एक्सप्रेस वे पूरी यूपी में दूसरा नहीं है। लोगों को अपने वाहनों की गति सौ किलोमीटर से अधिक नहीं रखनी चाहिए। कहा कि केंद्र, यूपी सरकार का यह परीक्षा का समय है। आने वाले लोकसभा में चुनाव में भाजपा को अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सपेरों के लिए वह एमएलसी व सांसद निधि से आवास बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

 इस दौरान मंच पर एमएलसी पुष्पराज जैन, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शरद यादव, हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, पूर्व उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें