फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए किसानों ने किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। इलाके के भगवंतपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लग रहा है। अफसरों से शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से किसानों ने शुक्रवार को चकबंदी अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि आधार वर्ष खतौनी आकार पत्र दो, तीन व प्रारूप पांच लोगों को अब तक नहीं दिए गए। महामंत्री शुभम त्रिपाठी ने कहा कि रकबा कम करने के बाद आदेश की फाइल नहीं बनाई गईं। यह तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाएं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि ग्राम सभा समिति का खुलासा किया जाए। अगर समिति गठित नहीं की गई तो गठन कर पूर्व में की गई चकबंदी को निरस्त कर दोबारा प्रक्रिया कराई जाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश प्रकाश मिश्रा, प्रेम चतुर्वेदी, अमित कश्यप, सत्यपाल सिंह, अनार सिंह, शिवम, वीरेंद्र, ब्रजेश, भगवान दास, सत्यप्रकाश, अमरपाल, श्यामबाबू, विश्राम सिंह, विशंभर दयाल व रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें