इत्र नगरी में 72 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस बनकर तैयार है। कुछ स्थानों पर फिनशिंग व फाइनल टच दिया जा रहा है। सेफ्टी जोन, संकेतांक, फाग से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। निर्माण इकाई की कंपनी के अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है।
रिकार्ड समय में बनकर तैयार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस का नवंबर में उद्घाटन किया गया था। कन्नौज जनपद में यह हाईवे राजनैतिक दृष्टि से तीनों विधान सभाओं कन्नौज, तिर्वा व छिबरामऊ से होकर गुजरता है। कन्नौज जिले के हिस्से में पड़ने वाले हाईवे को 36-36 किलोमीटर के दो भागों में दो निर्माण इकाइयों ने तैयार किया है।
निर्माण इकाई एनसीसी व आफकान कंपनी के अधिकारियों ने काम पूरा होने की बात कही है। हालांकि एक साइड का कुछ काम शेष रह गया है। एनसीसी कंपनी के मैनेजर संजय मिश्रा का कहना है कि उनके पास कन्नौज में 36 किलोमीटर का भाग है। निर्माण कार्य पूरा है। फिनशिंग का कुछ काम बचा है। फाइनल लेयर पर काम हो रहा है।
वहीं, आफकान कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक प्रमोद कुमार का कहना है कि कन्नौज का 36 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया है। सेफ्टी जोन व संकेतांक लगाने का काम तेजी से चल रहा है। फाइनल टच दिया जा रहा है।