हसेरन। विकास खंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर निवासी नारायण बाथम गांव में बने कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं। रविवार को नारायण परिवार के साथ खेतों पर काम करने निकल गए। तभी कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नारायण ने परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। तब तक अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।
नारायण ने बताया कि मलबे में दबने से गृहस्थी के सामान के अलावा भूसा, चारपाई, कपड़े व 4500 रुपये की नकदी नष्ट हो गई। पीड़ित ने बताया कि गरीबों की मदद के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। उसे न तो आवास योजना में शामिल किया गया और न ही किसी अन्य योजना का लाभ मिला। वहीं, प्रधान पति नीरज कुमार का कहना है कि नारायण बाथम का नाम पात्रता सूची में शामिल है। लक्ष्य स्वीकृत होते ही उसे आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।