मलिकपुर। सहकारी समिति पर रविवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सरकार की ओर से ऋण पर खाद बीज की धनराशि को समय पर जमा करके कम ब्याज में लाभ उठा सकते हैं।
अध्यक्ष हवलदार राजपूत ने कहा कि देश के किसानों को विकसित बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा उनको खाते में दो हजार रुपये भेजे गए हैं। साथ ही बीज व कृषि यंत्रों में भारी सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है देश के सभी किसानों की फसलों का उचित मूल्य मिले, जिससे देश के सभी किसान विकसित व खुशहाल बन सके। इस अवसर आंकिक ऋषभ कुमार, सोनू, हरिओम वर्मा, दिलीप कटियार, ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।