फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत के बाद बवाल

Tue, 27 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
शहर के मुन्ना चेयरमैन चौराहे पर मंगलवार को टेंपो की टक्कर से बालक की मौत के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित युवकों ने तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को शांत किया। मामले में टेंपो के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रानीचाह निवासी सुमित (11) पुत्र रघुवीर सिंह मंगलवार को तीन बजे के करीब घर से पैदल लाखन चौराहा की ओर जा रहा था। मुन्ना चेयरमैन चौराहा पर संकरे रास्ते में चालक ने टेंपो मोड़ दिया। इससे सुमित यादव को टक्कर लग गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही परिजन व मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने टेंपो में तोड़फोड़ शुरू कर  दी। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आया देख तोड़फोड़ कर रहे लोग मौके से भाग निकले।

उधर, परिजन गंभीर हालत में सुमित को लेकर विनोद दीक्षित चिकित्सालय (सीएचसी) पहुंचे। जहां चिकित्सकाें ने जांच के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बालक के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी। ताऊ की परवरिश में बच्चे का भरण-पोषण हो रहा था। उसके एक बहन है। खेती किसानी कर घर का भरण पोषण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें