फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इमाम का हिसाब कर मस्जिद से किया रुखसत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 पर्यटकों की मौत के बाद देश भर में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत सरकार ने देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इसी कड़ी में खड़िनी में पिछले पांच सालों से रह रहे मौलवी मोइन खां का हिसाब कर मंगलवार को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन



पिछले पांच साल पहले खड़िनी में मौलवी मोइन खां आए थे। आसपास के लोगों ने उन पर भरोसा कर मस्जिद के मौलवी की जिम्मेदारी सौंप दी थी तब से मोइन यहां रह रहे थे। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रहने वाले पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान जारी किया। ग्राम रूर निवासी सीनू खां ने बताया कि आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर मोइन खां पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं पर बांग्लादेशी होने का अंदेशा व्यक्त कर रहे थे। थाना प्रभारी विष्णुकांत तिवारी के निर्देश पर इलाके में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए नैतिकता के आधार पर मौलाना का हिसाब किताब कर रुखसत कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें