फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसआईआर के बाद होंगे धोखाधड़ी और धांधलीमुक्त चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) मतदाता सूची की पवित्रता के लिए कराया जा रहा है। इसके बाद देश में निष्पक्ष चुनाव होंगे और कोई भी राजनीतिक दल धोखाधड़ी या धांधली नहीं कर सकेगा। विपक्ष पहले ईवीएम का रोना रो रहा था, अब एसआईआर का रो रहा है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में 2027 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। यह विचार रविवार को हसेरन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह बैस के आवास पर पहुंचे कानपुर की बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ही मतदाता का नाम कई जगह पर होने के कारण तमाम अनियमितताओं का सामना करना पड़ता था। साथ ही मतदान प्रतिशत भी प्रभावित होता था। अब एक मतदाता पूरे दिन में एक ही स्थान पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। व्यापक मतदाता सत्यापन के बाद भले ही मतदाताओं की संख्या कम हुई हो, लेकिन अब सटीक, धोखाधड़ी मुक्त चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे।
इससे घुसपैठियों और फर्जी वोटरों में खलबली है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह बैस के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बिठूर विधायक का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला, तालग्राम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, देवेंद्र सिंह, बंटी चौहान, संजय सिंह बैस, अवनीश सिंह बैस, संदीप भदौरिया, अर्जुन सिंह व गोपाल सिंह बैस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें