फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, दोषी को आजीवन कारावास, 60 हजार का जुर्माना भी लगाया

Mon, 07 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत सिंह द्वितीय ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आजम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आठ साल पहले युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो साल अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। फैसला जज इंद्रजीत सिंह द्वितीय ने सुनाया।

विज्ञापन

पुलिस की विवेचना के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर दोषी का नाम सामने आया था। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 10 जून 2015 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री रात करीब नौ बजे घर से शौच करने के लिए निकली थी।
जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। बेटी के सिर के पीछे, दोनों आंखों व सीधे कंधे में चोट लगी थी। कहा था कि अज्ञात लोगों ने पुत्री की मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विज्ञापन

विवेचना के दौरान पीड़िता के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर गांव के रहने वाले युवक आजम का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे 13 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस को युवक के पास एक मोबाइल बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी बनियान भी बरामद की। तत्कालीन कोतवाल भुल्लन यादव ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत सिंह द्वितीय ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आजम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें