फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी को पीटने के बाद फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। किसान ने नाराज होकर तीन दिन पहले पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद किसान ने गुरुवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने शव को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरसई गांव निवासी नरेंद्र (40) खेतीबाड़ी करते थे। नरेंद्र ने तीन दिन पहले किसी बात से नाराज होकर पत्नी शकुंतला की पिटाई कर दी थी। परिजनों ने बीचबचाव कर शकुंतला को पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था और नरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। हालांकि, पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने शकुंतला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
छोटे भाई नीरज ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को भाभी के साथ हुई मारपीट के बाद उन्होंने नरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने नरेंद्र को शराब के नशे में होने की बात कहकर कार्रवाई से मना कर दिया था। 13 जनवरी को भी पुलिस से गुहार लगाई गई पर अनसुनी कर दी गई। नीरज का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद नरेंद्र की जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें