फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ली कमान, जांची गईं कापियां

Sat, 04 Apr 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समय से खत्म कराए जाने का शासन से फरमान आने के बाद प्रशासनिक अमले ने मूल्यांकन कार्य की कमान अपने हाथों में ली। करीब चार दिनों से एसबीएस इंटर कालेज में जारी शिक्षकों के भारी विरोध को देखते हुए कालेज परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। ताकि शिक्षक नेताओं के समझाने के बावजूद न मानने पर बलपूर्वक निपटा जा सके। हालांकि शिक्षक संगठनों ने अपना विरोध शांत तरीके दर्ज कराया। वित्त विहीन शिक्षक कम तादात में मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए।
विज्ञापन


विगत चार दिनों से माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठनों का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान बोर्ड की जांची जा रही उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने का सभी ने विरोध किया था। प्रदेश नेतृत्व व सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद गुरुवार से शर्मा गुट ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया था। हालांकि चंदेल गुट, वित्त विहीन शिक्षक संघ सहित कुछ अन्य गुट अभी भी हड़ताल पर हैं। शर्मा गुट को छोड़कर शेष गुटों ने शुक्रवार को भी मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा।

संगठनों के विरोध को देखते हुए एसबीएस इंटर कालेज के मुख्य गेट पर एसपी के निर्देश पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, डीआईओएस चंद्रजीत यादव ने मूल्यांकन केंद्रों पर घूम-घूमकर जायजा लिया। उप नियंत्रकों को निर्देश दिए कि बोर्ड की ओर से तय अवधि में मूल्यांकन का कार्य खत्म कर लिया जाए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने मूल्यांकन की मानीटरिंग के लिए परीक्षा प्रभारी अमित मिश्रा की डयूटी लगाई है। केके इंटर कालेज के उप नियंत्रक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड से नियुक्त 181 परीक्षकों में 145 ने मूल्यांकन कार्य करके 4486 कापियों को चेक किया। एसबीएस इंटर कालेज के उप नियंत्रक एमसी पाल ने बताया कि 638 परीक्षकों में 230 ने मूल्यांकन कार्य कर 4000 कापियों को जांचा। कहा कि एसपी को उनकी ओर से फोर्स तैनात करने का प्रार्थनापत्र दिया गया था। ताकि मूल्यांकन कार्य सुचारु ढंग से चल सके। कहा कि फोर्स की तैनाती मूल्यांकन कार्य की समाप्ति तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें