कन्नौज। प्रशासन ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही राहत चौकी पर बाढ़ की तैयारियों के संबंध में मॉकड्रिल किया जाना है। 26 जून को महादेवी घाट पर मॉकड्रिल होगी। इससे पहले सोमवार को एसडीएम, तहसीलदार ने अफसरों के साथ महादेवी घाट का निरीक्षण किया।
बारिश के साथ बाढ़ की आहट बढ़ गई है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत चौकी पर बाढ़ से निपटने के लिए 26 जून को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, पीएससी, राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, बिजली विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, पशु चिकित्सा विभाग के साथ ही कई विभाग के लोग शामिल होंगे। सोमवार को एसडीएम सदर नवनीता राय, तहसीलदार अभिनव वर्मा के साथ अधिकारियों ने महादेवी घाट का निरीक्षण किया और मॉकड्रिल की रणनीति तैयार की।