जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज जयमंगल शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सारस्वत, महासचिव ऋषभ गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनव्वर हसन, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, ब्रजेश दुबे, आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, महासचिव प्रशांत यादव, सह सचिव अरुण वर्मा, अमरपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ होते हैं। अधिवक्ताओं के माध्यम से वादकारियों को न्याय मिलता है।
जिला जज ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से न्याय प्रणाली मजबूत होती है। वहीं, निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्र्ण ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी रामकृपाल सिंह, परिवार न्यायाधीश डॉ. अनुपमा गोयल, अपर जिला जज दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अपर जिला जज संजीव कुमार तिवारी, फास्ट ट्रैक न्यायाधीश सूर्य प्रकाश, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम गाजियाबाद एमपी सिंह, अनिल द्विवेदी तपन, तरुण चंद्रा, सतेंद्र सिंह, मानवेंद्र द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।