फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sun, 23 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से तिर्वा-क्रासिंग चौराहे पर रविवार को पेंशन जागरूकता कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें जिले के कई स्थानों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने तिर्वा-क्रासिंग से जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र के आवास तक मार्च किया। सीएम अखिलेश यादव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेंशन शुरू
करने की बात कही। कहा कि पेंशन न मिलने से राज्य के नौ लाख कर्मचारियों के 45 लाख पारिवारिक सदस्य प्रभावित हो रहे हैं।

जिला संयोजक सुफियान अहमद ने कहा कि अटेवा संगठन किसी पहचान का मोहताज नहीं है, यह हमारे संगठन का जीता-जागता प्रमाण है। कहा कि हम अपनी पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला महामंत्री प्रवीण पाठक ने कहा कि आज से 11 वर्ष पहले जब हमसे हमारी पेंशन छीनी गई थी तो उस समय केंद्र में एनडीए और प्रदेश में सपा सरकार थी। आज फिर वही संयोग है, फर्क सिर्फ इतना है कि केंद्र अब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। उन्हाेंने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इन दोनों राजनीतिक दलों के पास अपनी भूल सुधारने का मौका है।

यदि यह दोनों राजनैतिक दल उनकी पेंशन वापस कर देेते हैं, तो वह सभी पेंशन का लाभ लेने वाले कर्मचारी उन्हें सत्ता की चाबी सौंप देंगे। कहा कि जब तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, केरल जैसे राज्य अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रहे हैं, तो ऐसे में आपको क्या परेशानी है।
 इस दौरान जिला सह संयोजक सतेंद्र यादव, शिवकांत, अभिषेक शुक्ला, मुनीष गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सर्वजीत आर्या, राजेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश कुमार, कमर हुसैन सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें