फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने कमरे में फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विपिन निगम की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में अधिवक्ता ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता विपिन निगम (30) पुत्र विचित्र लाल ने कमरे की छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। भाई ने शव को फंदे पर झूलता देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि विपिन निगम घरेलू कलह से परेशान थे। दो दिन पहले पत्नी प्रियंका को ससुराल छोड़कर आए थे। तभी से मायूस थे। विपिन अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छिबरामऊ तहसील में वकालत करते थे। विपिन की शादी 2014 में उजैता फफूंद निवासी प्रियंका से हुई थी। विपिन के कोई संतान नहीं थी। विपिन ने सुसाइड नोट में पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।
फेसबुक पर जिंदगी खत्म करने की पोस्ट की थी
विपिन निगम ने फेसबुक पर गुरुवार रात एक पोस्ट की थी। इसमें शायराना अंदाज में लिखा था, ऐ जिंदगी इतने भी इम्तिहान न ले कि मैं हार के जीना भूल जाऊं। अगले ही दिन विपिन ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें