फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब न मिलने पर अपर आयुक्त ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
Additional commissioner expressed displeasure at not receiving a reply - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कानपुर मंडल के अपर आयुक्त डा. राजाराम ने तिर्वा तहसील में कोरोना हेल्प डेस्क पर बैठे संग्रह अमीन के चतुर्थ श्रेणी कर्मी फूलचंद्र से न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बारे मे पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। साथ ही थर्मामीटर तक का नाम नहीं बता सका। अपर आयुक्त ने तहसीलदार से नाराजगी व्यक्त कर कर्मी को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद अपर आयुक्त डा. राजाराम ने तिर्वा तहसील का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य देखा। शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने को कहा। खतौनी बंडल का जब मिलान किया तो उसमें फाइल संख्या में अंतर मिला। नायब नाजिर श्याम किशोर शाक्य से पूछने पर वह उत्तर नहीं दे सके। कर्मी को इस पर फटकार लगाई। रिकार्ड रूम की खिड़की के शीशे टूटे देख सही कराने को बोला। सीएम संदर्भित सात शिकायतें लंबित मिलने पर उन्हें तुरंत निदान कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम न्यायालय में पांच साल से लंबित 105 मुकदमे देख नाराजगी जताई। उन्हें शीघ्र निस्तारित करने को कहा। इसके बाद उन्होंने तिर्वा कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां हेल्प डेस्क से बैठी महिला सिपाही प्रियंका से आने वाले लोगों को तापमान चेक करने के साथ अन्य जानकारी ली। इसके बाद मालखाने व कार्यालय में रजिस्टर चेक किए। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ दीपक दुबे समेत कई पुलिस अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें