सौरिख। हाईवे के पास हो रहे निर्माण को लेकर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी ने फोन पर एसडीएम से शिकायत की थी। प्रशासन ने राजस्व टीम भेजकर बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सौरिख कट पर तीन से चार लोग नींव खोदकर निर्माण करवा रहे थे। कब्जे की जानकारी मिलने पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह ने फोन पर एसडीएम देवेश गुप्ता से शिकायत की।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता गुरचरन सिंह, एवं कानूनगो, लेखपाल राकेश वर्मा व पुलिस टीम से एसएसआई राधा कृष्ण पांडे मौके पर पहुंच गए। निर्माण करा रहे लोगों से जगह से संबंधित कागज देखे। निर्माण करा रहे लोगों ने पट्टे के कागज पेश किए। राजस्व टीम ने निर्माण करने से रोक दिया कहा जब तक पैमाइश नहीं होगी तब तक निर्माण नहीं हो सकेगा ।