फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा नवमी पर की आंवले के पेड़ की पूजा

Sat, 21 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छा नवमी पर शुक्रवार को महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। आंवले के पेड़ की पूजा करने के बाद उसी की छांव में लोगों ने खाना खाया और घर परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में स्थित आंवले के पेड़ों के नीचे पहुंचकर महिलाओं ने पूजा की। आरती उतारी। पेड़ के चारों तरफ परिक्रमा की। इसके बाद जमीन पर बैठकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। जलालाबाद कस्बे में भी जगह-जगह आंवले के पेड़ों की पूजा की गई।

रानी दुबे, ममता मिश्रा, शशि दुबे, मोहिनी, ऊषा तिवारी आदि महिलाओं ने बताया कि आज के दिन आंवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि परिवार समेत यहां पूजन के बाद खाना खाने से सुख व समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें