सदर ब्लाक क्षेत्र से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक
73 प्रधान पद के पर्चे वापस ले लिए गए। अब 89 ग्राम पंचायतों में 660
उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक भी ग्राम सभा में प्रधान निर्विरोध नहीं
चुना जाएगा। उधर, जलालाबाद क्षेत्र से प्रधान पद के 25 पर्चे वापस ले लिए
गए। 338 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे।
अब 35 पदों पर 313 उम्मीदवार
मैदान में बचे हैं। नामांकन वापसी वाले दिन सीहपुर से आठ प्रत्याशियों
ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए। लोहामढ़ से सात, नजरापुर से छह, आंटी से
नौ, उदैतापुर से 12, युसूफपुर भगवान से सात, पाइंदाबाद से पांच, सरायमीरा
देहात से तीन, जलालपुर पंचमा से छह, तेरामल्लू से तीन और मियांगंज से सात
प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस कर लिए।
रिटर्निंग आफीसर
राजेश बघेल ने बताया कि 735 प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए अपने-अपने
नामांकन पत्र दाखिल हुए किए थे। जांच में दो के पर्चे निरस्त कर दिए गए। 73
प्रत्याशियों के आवेदन वापस लेने के बाद अब 660 प्रत्याशी मैदान में बचे
हैं। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि प्रत्याशियों का अब ब्लॉक से काम खत्म हो
गया है।
सहायक रिटर्निंग आफीसर से विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। बताया
कि प्रत्याशियों की सभी जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड हो रही
है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले चुनाव में प्रधान पद
के 25 पर्चे वापस ले लिए गए। 338 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। अब 35
पदों पर 313 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
रिटर्निंग आफीसर अशोक कुमार ने
बताया कि फतेहपुर जसोदा से विमलेश व अखिलेश ने पर्चा वापस लिया। गोधनी से
सुधा, तेरारागी से कन्हैयालाल, मिरगावां से अंजुम बेगम, अलीनगर से ध्रुव
कुमार, नेत्रपाल, विद्यावती, शिवप्रताप सिंह व सौरभ सिंह ने पर्चे वापस ले
लिए।
रुदौली से शिवरतन, वनपुरा नरायनपुरा में नरायन व रीमा देवी, फरिकापुर
से यासमीन बेगम, परसपुर में ऊषा देवी, विसंधुआ से मुन्नी बेगम, मीरपुर से
जंगबहादुर और सुशील। जेवां से कुसुमा और मुनुआ, मवई रिहायक से आशुतोष,
बछज्जापुर से रूबी देवी, शबीना बेगम एवं शहनाज और अटारा निस्प तिर्वा से
अलीमा ने प्रधान पद के पर्चा वापस ले लिए।
वहीं 453 ग्राम पंचायत सदस्य पद
के 150 वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। 303 सदस्यों में अधिकतर
प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे, क्योंकि एक वार्ड से एक नामांकन दाखिल
हुआ है। चुनाव चिन्ह लेने के दौरान ब्लॉक परिसर में भारी भीड़ लगी रही।
समर्थकों व प्रस्तावक के साथ प्रत्याशी आए थे।