फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महानिदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ) डॉ. पवन कुमार अरुण ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तीमारदारों ने बाहर की दवा लिखने की शिकायत की। इस पर जिस पर डीजी ने नाराजगी जाहिर की और सीएमएस को निर्देश दिए कि यह प्रथा बंद होनी चाहिए। बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीजी के सुबह पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीमारदारों से बात कर अस्पताल में मिलने वाली दवाओं और जांच सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। कुछ मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत की। इस पर महानिदेशक ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं और बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वार्डों में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की और ड्यूटी से गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। महानिदेशक ने पैथोलॉजी लैब और एक्सरे विभाग का भी निरीक्षण किया। ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट व लेबर रूम का निरीक्षण किया, जहां पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू अवस्था में मिलीं। उन्होंने ट्रामा सेंटर में सफाई व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रमुख स्थानों पर रेडियम साइन बोर्ड, साइनेज व रात्रि में रोशनी की उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मशीनें क्रियाशील रहनी चाहिए, ताकि गरीब मरीजों को निजी केंद्रों पर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चिकित्सालय के डॉक्टरों के साथ बैठक की और उन्हें संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल में उम्मीद लेकर आता है, उसे बेहतर उपचार और सम्मान मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता, डा. बृजेश शुक्ला, डाॅ. जितेंद्र कुमार, डाॅ. एपी सिंह, डाॅ. चितरजंन कुमार, डाॅ. सूरज कुमार, डाॅ. हरि माधव शरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें