तालग्राम। बर्ड फ्लू को लेकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने मंगलवार को टीम के साथ घुसुआपुर, सिघनापुर, ककराह, अमोलर क्षेत्र के मुर्गी फार्मों का निरीक्षण किया।
फार्म संचालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चूजे व मुर्गी मरने लगें तो तुरंत जानकारी दें। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मुर्गी फार्मों को चिह्नित कर सैंपलिंग की जा रही है।