कन्नौज। नगर पालिका की ईओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों से लगभग दस किलो पॉलिथीन जब्त की गई। नगर पालिका के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि बाबा गौरी शंकर रोड मार्केट में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों पर जांच की गई। दुकानदारों ने नगर पालिका कर्मियों को देखते पॉलिथीन छिपाने लगे। इसके बावजूद लगभग दस किलो पॉलिथीन जब्त की गई। इस दौरान कर अधीक्षक राजेश कुमार, राहुल पांडे, अमित कुमार और अन्य नगर पालिका कर्मी मौजूद थे।