फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में पकड़े जाने वाले आवारा मवेशी गोशाला रखे जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आवारा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़कर उन्हें व्यवस्थित ढंग से क्षेत्र की गोशाला में रखा जाए। गोवंश की नियमित जांच की जाए। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अधीनस्थ अफसरों को दिए हैं। कहा कि गोवंश के रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सर्दी को देखते हुए तिरपाल आदि की व्यवस्था पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित रहे। कही से किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी गोशाला में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बता दें, इससे समय रहते दिक्कत को दूर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान यदि कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गोवंश को भूसा, चारे आदि की व्यवस्था शत-प्रतिशत किए जाने दिए। उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशाला में प्रत्येक गोवंश की नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें