कन्नौज। शव यात्रा में जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई का सपा ने विरोध किया है। चालान से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। ज्ञापन में ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छूट दिए जाने की मांग रखी गई है।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस पर वाहन चालकों से वसूली का आरोप लगाया। कहा कि शव यात्रा में शामिल होने के लिए लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों का ही सहारा लेते हैं, लेकिन ट्रॉलियों का चालान किया जा रहा है। उससे लोगों में नाराजगी है। सरकार अंतिम शव यात्रा के लिए वाहनों की व्यवस्था कराए या फिर ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छूट दे। साथ ही अंतिम संस्कार पंजीकरण की फीस भी कम की जाए।
इस मौके पर नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, संजय दुबे, जीतू यादव, इंद्रेश यादव, राकेश कठेरिया, आफाक खान, उदयवीर यादव, दिलशाद हुसैन, प्रमोद यादव, गौरव यादव, धर्मवीर व वैभव तिवारी आदि मौजूद रहे।