फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोप लगा सालों ने जीजा को पीटा

Tue, 17 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख क्षेत्र के गांव ककरइया में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के दौरान रिश्ते में लगने वाले दो साले ने जीजा पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी साहब सिंह की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। उधर, सूचना पाकर मृतका की मां और भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पर मंजीत व सुखदेख निवासी सैयदपुर रामपुर बेबर जिला मैनपुरी ने अपने बहनोई साहब सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया।

इससे अफरातफरी मच गई। मामला महिला की फांसी से जुड़ा होने से गांव से आए दर्जनों लोग भी साहब सिंह को नहीं बचा सके। नजारा देख पोस्टमार्टम कराने आए पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को पकड़कर मामला शांत कराया। इसके बाद सभी को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें