फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छात्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने परिजनों के साथ गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मामले में जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी दयाराम ने ज्ञापन में बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर में 13 वर्ष के अरुण उर्फ गोलू को गांव का एक युवक 21 मार्च को ले गया था। गांव के युवक के साथ गांव परतीतपुर्वा का एक और साथी था। पुत्र जब नहीं लौटा तब खोजबीन की गई। तब शिवशंकर के बाग में चांदनी के पेड़ पर पुत्र को फंदे से लटका हुआ मिसा। दोनों युवकों ने मिलकर पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था।
पोस्टमार्टम में फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में पूरे मामले की जांच करवाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाल कपिल दुबे को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें