फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक पर जानलेवा हमला करने पर आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के गांव बैजूपुर विशुनगढ़ रोड निवासी बंटी यादव ने 14 नवंबर 2024 को गांव बहबलपुर निवासी जीतू बवाली उर्फ लकी, गनी मार्केट निवासी योगेश जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि 13 नवंबर की रात को वह सरकारी अस्पताल जा रहा था, तभी रंजिश में इन लोगों ने उसे रोककर पीटा। जीतू ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। बंटी ने नीचे झुककर जान बचाई। यह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। पुलिस सरगर्मी से जीतू की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को तालग्राम रोड से जीतू बवाली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जीतू पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
जीतू बवाली उर्फ लकी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र के 11 मुकदमे दर्ज है। पुलिस अन्य थानों से जीतू का आपराधिक रिकार्ड निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें