फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पॉक्सो एक्ट का आरोपी कोर्ट परिसर में सिपाही को चकमा देकर रविवार को फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक आरोपी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के ग्राम पुरवानैन निवासी अंशुल पर घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मढ़पुरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिपाही कोर्ट लेकर पहुंचे। वहां पर आरोपी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के कोर्ट परिसर से फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात तक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में कोर्ट परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी अंशुल बैरक के पास से शौच जाने की बात कहकर फरार हो गया है। आरोपी की तलाश आठ टीमों को लगाया है। इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इसको जब रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया था तब इसने चार बार शाैच का बहाना बनाया था। इस बार पांचवीं बार इसने पुलिस को चकमा दे दिया।
विज्ञापन


इनसेट
झाड़ियों में टॉर्च लगाकर तलाशती रही पुलिस
कोर्ट परिसर के आसपास शाम से ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस सीसीटीवी से आरोपी की तलाश करती रही। अंधेरा होने पर पुलिस टीम टॉर्च की रोशनी में झाड़ियों में आरोपी को तलाशती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें