छिबरामऊ। जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संपादित कराने के उद्देश्य से एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती सूची जारी की है। इसमें कई लेखपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त ग्रामों का प्रभार भी सौंपा गया है।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल अश्वनी द्वितीय को मेरापुर से टड़ारायपुर, प्रभात यादव को टड़ारायपुर से बौथम, होमेंद्र कुमार को परौर से मेरापुर तथा संजय कुमार को मिघौली से प्रेमपुर भेजा गया है। वहीं गौरव प्रताप सिंह का रोहली तथा ध्रुव सिंह को रौतामई में तैनाती दी गई है। इसके अलावा लेखपाल विवेक सोनी, श्याम नारायण, अविनाश कटियार, प्रशांत त्रिपाठी, कुलदीप यादव समेत कई कर्मचारियों को अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार सौंपा गया है। कुछ लेखपालों को जनगणना कार्य एवं रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में सहयोग की जिम्मेदारी भी दी गई है।